फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भक्तों ने माता अनसूया से लिया आशीर्वाद

Mon, 30 Mar 2026 07:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
गोपेश्वर में भक्तों को आशीर्वाद देती माता अनसूया। संवाद 
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। माता अनसूया की रथ यात्रा इन दिनों गोपेश्वर में भ्रमण कर रही है। माता के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को भ्रमण के दौरान भक्तों ने माता अनसूया को चुनरी व शृंगार सामग्री भेंट की।
विज्ञापन

माता अनसूया की डोली रविवार को गोपेश्वर पहुंची थी। डाली यात्रा ने रात्रि प्रवास गोपेश्वर में खल्ला गांव निवासी पूर्व सैनिक बुद्धि प्रसाद त्रिपाठी के आवास पर किया। सुबह पूजा-अर्चना व हवन किया गया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन किए। दोपहर को माता की डोली ने भक्तों से विदा लेते हुए अगले पड़ाव की ओर प्रस्थान किया। नगर में ढोल दमाऊं के साथ रथ यात्रा रात्रि प्रवास के लिए गोपेश्वर गांव पहुंची। इस दौरान पुजारी अंकुर तिवारी, पाठार्थी वैभव, बुद्धि प्रसाद त्रिपाठी, पंडित चंद्रशेखर तिवारी, अंशुमन बिष्ट, चंपा त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, अनूप तिवारी, रजपाल बिष्ट, सतीश तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें