जैसाल गांव में इन दिनों बगड़वाल नृत्य का आयोजन चल रहा है। इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए प्रवासी ग्रामीण भी अपने गांव पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन ढोल दमाऊं की थाप पर बगड़वाल परिवार नृत्य कर रहा है। बगड़वाल परिवार के जीतू बगड़वाल, नानिया, सोबनु, नंदा माता और राज राजेश्वरी देवी अपने पश्वा पर अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दे रहे हैं। धार्मिक आयोजन को देखने के लिए दूसरे गांवों से भी भक्तों का हुजूम उमड़ रहा है। इस मौके पर होरी जैसाली, जगदंबा प्रसाद पुरोहित, ललित मोहन, लक्ष्मीकांत, विनोद प्रसाद, संजय जैसाली, राजेंद्र हटवाल, दीपक पंत, शिवम सती आदि मौजूद थे।