फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों ने देवताओं से लिया राजीखुशी रहने का आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन के बाद आदिबदरी धाम में पुरातत्व विभाग की ओर से दर्शन करने की अनुमति मिलते ही क्षेत्र के ग्रामीणों ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए जुलगढ़, थापली, भलसों, खाल, कुमखोडी, ढमकर व नगलपी गांवों के ग्रामीणों ने श्री आदिबदरीनाथ से राजीखुशी रखने व धनधान्य का आशीर्वाद लिया। मंदिर के परिचारक अतर भंडारी ने बताया कि मंदिर में दूरी बनाए रखने के लिए गोले बनाए गए हैं। बिना हाथ सैनिटाइज किए व मास्क पहने किसी को भी मंदिर में दर्शन करने की अनुमति नहीं है। कर्णप्रयाग में उमा देवी मंदिर, कर्ण मंदिर तथा सिमली में राजराजेश्वरी चंडिका देवी मंदिर में भक्त दर्शनों के लिए आ रहे हैं। चांदपुरगढ़ी में भी भक्तों ने दक्षिण काली मंदिर में आशीर्वाद लिया और पूरे विश्व को कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें