देवाल बाजार में मां नंदा देवी के दर्शनों को उमड़े भक्त।
- फोटो : KARNPRYAG
नंदा लोकजात यात्रा धरातल्ला से फल्दियागांव पहुंचने पर भक्तों ने पुष्पवर्षा कर नंदा देवी का अभिनंदन किया। हाटकल्याणी होते हुए देवी फल्दियागांव पहुंची। शनिवार को यात्रा फल्दियागांव से रात्रि विश्राम के लिए मुंदोली पहुंचेगी। कुरूड़ से चली नंदा लोकजात यात्रा में शामिल कुरूड़ मंदिर समिति के मंशाराम गौड़, नरेश गौड़, कन्हैया गौड़, राजेश गौड़ आदि शामिल थे।