फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: देवी की प्राण प्रतिष्ठा पर उमड़े भक्त

Thu, 21 Dec 2023 04:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
आदिबदरी। तहसील के आली मज्याडी में मां राजराजेश्वरी गर्जिया भगवती के मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर के निर्माण के पूरा होने व भगवती की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए गत 14 दिसंबर से समारोह शुरू हुआ था। इस अवसर पर देवी देवताओं के पश्वाओं ने ढोल दमाऊं की थाप पर नृत्य किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक अनिल नौटियाल ने मंदिर के निर्माण करने वाले स्थानीय कारीगर बीरेंद्र नेगी और उनकी टीम को सम्मानित किया। साथ ही मंदिर के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर विनोद नेगी, शिव सिंह, राजेंद्र, भूपेंद्र कुंवर और नारायण नेगी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें