फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: संगम पर पिंडदान के दौरान श्रद्धालु बहा

Wed, 30 Sep 2026 09:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। नंदप्रयाग में संगम पर तर्पण व पिंडदान करने पहुंचे तमिलनाडू के श्रद्धालुओं का एक साथी नदी से जल लेते वक्त अचानक पांव फिसलने से अलकनंदा की तेज धारा में बह गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तीर्थयात्री की काफी ढूंढखोज की गई, मगर उसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि संगम पर तमिलनाडू व कर्नाटक के करीब 70 श्रद्धालु तर्पण करने पहुंचे थे। दाेपहर करीब डेढ़ बजे तमिलनाडू निवासी गुरु प्रसाद (40) पुत्र वेंकट रमन भी अपने पिता के तर्पण के लिए पहुंचा था। उसकी वृद्ध माता चलने में असमर्थ होने के कारण वाहन में ही बैठी थीं।
गुरु प्रसाद तर्पण करने के बाद घर के लिए एक पात्र में गंगा जल लेने नदी किनारे पहुंचा तो अचानक पांव फिसलने के कारण वह नदी में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा तथा नदी में तलाश की गई। शुरू की गई। अभी तक श्रद्धालु का कोई पता नहीं चल पाया है। बचाव दल की ओर से संगम क्षेत्र और नदी के आसपास तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें