फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: फरकंडे में पांडवलीला देखने उमड़ रहे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फरकंडे गांव में आयोजित पांडव लीला देखने के लिए जागड़ी, मजेड़ासार, फरकंडे मल्ली, रूड़ियाटाला, नैल, रिखोली, नावली व घंडियाल गांवों से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। पांच दिसंबर को गैंडे मेले के साथ ही पांडव लीला का समापन होगा। फरकंडे की प्रधान इंदिरा देवी ने कहा कि पांडवलीला में क्षेत्र के लोग पंडवाणी के माध्यम से महाभारत कथा और पौराणिक वेशभूषा में पारंपरिक पांडव नृत्य कर रहे हैं। मेला कमेटी के कोषाध्यक्ष हिम्मत फनियाल और सचिव गोविंद रावत ने कहा कि क्षेत्र की खुशहाली के लिए समय-समय पर पांडवलीला का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर मेला कमेटी के संरक्षक हीरा फनियाल, अध्यक्ष प्रेमसिंह सिरानी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें