आदिबदरी। आदिबदरी के सिलपाटा क्षेत्र स्थित पज्याणा मल्ला गांव में सात साल बाद तीन दिवसीय देवी पूजा शुरू हो गई है। पूर्व प्रधान मुकुंद सिंह नेगी ने बताया कि उनके गांव में सात साल पहले भराड़ी देवी की पूजा हुई थी। लंबे समय बाद पूजा होने से बड़ी संख्या में प्रवासी गांव पहुंचे हैं। रविवार को पंडित भगवती प्रसाद ने देवी थान में पूजा शुरू की और देवी-देवताओं का आह्वान किया। ग्रामीण ज्ञान सिंह और गोपाल सिंह ने बताया कि पूजा का समापन 17 नवंबर को होगा। इस दिन देवी के पश्वा और 64 बीरों की पूजा, यज्ञ तथा सामूहिक भोज का आयोजन किया जाएगा। संवाद
फोट
मैखुरा गांव में पांडव नृत्य का समापन
कर्णप्रयाग। विकासखंड के मैखुरा ग्राम पंचायत में चार दिवसीय पांडव नृत्य का समापन हो गया है। अंतिम दिन भारी संख्या में लोगों ने अनुष्ठान में प्रतिभाग किया और पांडवों की पूजा अर्चना की। अंतिम दिन पांडव चौक पर पांडवों की पूजा की गई। इसके बाद ढोल दमाऊं की थाप और मंत्रोचार के साथ जागरों पर पांडवों के पश्वाओं ने नृत्य किया। साथ ही श्रद्धालुओं को सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में शांति प्रसाद, आशाराम, दिनेश चंद्र मैखुरी, गणमति मैखुरी, जगदंबा प्रसाद, गिरीश मैखुरी, संजय मैखुरी, प्रधान हेमंती देवी, देवी प्रसाद मैखुरी, दीपक मैखुरी आदि मौजूद थे। संवाद