फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: तीन अगस्त को होगी देवधूरा मंदिर की कांवड़ यात्रा

Sun, 05 Jul 2026 05:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। श्री मृत्युंजय महादेव मंदिर समिति की देवधूरा मंदिर परिसर में बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी श्रावण माह में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि तीन अगस्त को कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। रविवार को समिति के अध्यक्ष बृजभूषण बुटोला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार श्रावण माह के तृतीय सोमवार तीन अगस्त को धार्मिक कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में कांवड़ यात्रा समिति का गठन करते हुए सुदर्शन कनेरी को अध्यक्ष, विपिन परिहार उपाध्यक्ष, देवेंद्र बुटोला सचिव, सुरेंद्र सिंह नेगी कोषाध्यक्ष तथा राजेंद्र पंवार को व्यवस्थापक मनोनीत किया गया। निर्णय लिया कि तीन अगस्त सुबह श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद यात्रा मृत्युंजय महादेव मंदिर देवधूरा पहुंचेगी। जहां पर महादेव का पंचद्रव्यों से महाभिषेक किया जाएगा। बैठक में आचार्य मोहन प्रसाद शास्त्री, बुद्धि सिंह दानू, दयाल सिंह तड़ाकी, इंद्र सिंह पैलू आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें