फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: देव निशाणों और डोलियों ने किया नृत्य

Thu, 18 Apr 2024 07:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। सुनाऊं में आयोजिल मलियाल के मेले में भारी संख्या में लोग पहुंचे। इस अवसर पर मलियाल तोक में स्थित मालियाल दानू, मां भगवती भूमियाल-लाटू देवताओं के निशाणों के साथ भक्तों ने मंदिर की परिक्रमा की और देवनृत्य के साथ पश्वा अवतरित हुए। लोगों ने मलियाल दानू की डोली की पूजा कर खुशहाली की कामना की और प्रसाद के रूप में जौ की हरियाली ग्रहण की। इसके बाद मालियाल देवता के पश्वा ने निशाण के साथ ढोल-दमांऊ की तालों पर मलियाल तोक में नृत्य करते हुए श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मेला समिति के आशु रावत, अब्बल सिंह, धनराज सिंह, भूपाल सिंह, आशीष थपलियाल, जयशंकर प्रसाद और भुवन हटवाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें