कर्णप्रयाग। उमा शंकर सेवा समिति की ओर से कर्ण मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का मंगलवार को पांचवां दिन था और बढ़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सुबह आचार्यों ने देवी-देवताओं की विधि-विधान से पूजा अर्चना करी। दोपहर में कथा व्यास दिनेश चंद्र सती ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला का मनमोहक वर्णन किया। उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि सच्चे मन से भक्ति करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है। इस धार्मिक आयोजन में कर्ण मंदिर समिति के सचिव कमलेश रतूड़ी, केपी सती, बीना भंडारी, चिंतामणि सेमवाल और भगवती प्रसाद बेंजवाल ने प्रतिभाग किया। संवाद