आदिबदरी। महाभिषेक समारोह के तहत आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कथावाचक आचार्य आस्तिक सती ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान को माखन इसलिए अच्छा लगता है क्योंकि माखन भक्त का प्रतीक है। उन्होंने काली नाग की कथा का प्रसंग भी सुनाया। इस दौरान मंडी परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद नेगी, दिनेश जोशी, विजय चमोला, नरेश बरमोला, पुष्कर बिष्ट, नवीन बहुगुणा उपस्थित थे। संवाद