फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: राम वनवास, भरत मिलाप का वर्णन किया

Thu, 11 Jun 2026 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

देवाल। शिव मंदिर देवाल में श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन व्यास दयाकृष्ण मिश्र ने राम वनवास, भरत-मिलाप जैसे प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि प्रभु श्रीराम का जीवन त्याग व मर्यादा का है। भरत व राम के प्रेम के प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। कथा के बीच-बीच में भजनों और कीर्तनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। पूरा पंडाल श्री राम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। कथा के बाद आरती की गई और व प्रसाद वितरण हुआ। त्रिलोक बिष्ट, हिमांती देवी, नरेंद्र बिष्ट, कुंदन सिंह, कविता मिश्रा, नंदी कुनियाल, गणेश मिश्रा, मनोज मिश्रा, हरीश मिश्रा, दीप चंद्र आदि ने कथा का श्रवण किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें