पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग विमल प्रसाद ने रविवार को फायर स्टेशन गोपेश्वर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय, एमटी स्टोर, भोजनालय, बैरिक, फायर स्टेशन परिसर का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों और फायर के उपकरणों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आपदा उपकरणों को तैयार हालत में रखने, भोजनालय, बैरिक और परिसर में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों का सम्मेलन लेकर उनकी व्यक्तिगत और पारिवारिक समस्याएं भी सुनीं और शीघ्र निवारण का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को कोरोना के कारण सावधानी बरतने की सलाह दी। इस दौरान प्रभारी फायर स्टेशन गोपेश्वर संदेश सकलानी सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।