फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि थराली में ईई की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग थराली में एक महीने से ईई न होने से मार्ग संबंधी काम प्रभावित होने की खबर छपने के बाद यहां ईई की तैनाती कर दी गई है। अधिकारी की नियुक्ति होने से अब सड़क के काम में तेजी आएगी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 2 सितंबर को लोनिवि थराली में ईई न होने से काम प्रभावित होने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का शासन ने संज्ञान लिया और अधिशासी अभियंता आशीष कुमार गुप्ता को थराली भेज दिया गया। उसके बाद उन्होंने 10 से 12 घंटे काम कर कई फाइलों को निपटाया और कई प्रस्तावों पर हस्ताक्षर कर रुके हुए कार्य पूरा किए। एसडीएम किशन सिंह नेगी ने कहा कि थराली में ईई की तैनाती हो गई है।
भ्रष्टाचार से तंग आकर पूर्व ईई ने मांगा वीआरएस
थराली। लोनिवि थराली में पूर्व में तैनात अधिशासी अभियंता मूलचंद गुप्ता ने विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और इससे तंग आकर वीआरएस के लिए आवेदन शासन को भेजा है। उन्होंने कहा कि विभाग में कोई भी व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा है और अपने दायित्वों के निर्वहन के बदल बहाने बनाए जाते हैं। कहा कि उन्होंने कई बार विभाग की कार्यशैली बदलने की कोशिश की, लेकिन इसका सकारात्मक परिणाम नहीं मिला। लिहाजा उन्होंने वीआरएस की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें