बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए अतिरिक्त यात्रा पुलिस उपाधीक्षक डीसी बडोला की तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि 15 अगस्त के बाद से यात्रा के दूसरे चरण में तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ गई है। पितृ पक्ष शुरू होने पर यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा जिसे देखते हुए अतिरिक्त यात्रा पुलिस उपाधीक्षक की तैनाती की गई है। वे जोशीमठ से बदरीनाथ धाम तक यात्रा व्यवस्थाएं देखेंगे। उन्होंने बताया कि कर्णप्रयाग के पुलिस उपाधीक्षक को चमोली गोपेश्वर का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।