फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू : तीन माह में 24 हजार घरों की जांच

Wed, 27 Aug 2025 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन माह से डेंगू रोकथाम को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभाग की टीम अभी तक 24 हजार 415 घरों का सर्वे कर चुकी है मगर किसी घर में लारवा नहीं मिला।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि जिले में आठ मई से डेंगू रोकथाम अभियान चलाया जा रहा है। आशा, एएनएम व स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ताओं की टीम घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। तीन माह से चलाए जा रहे अभियान के तहत टीम ने घरों में उन जगहों का निरीक्षण किया जहां पानी इकट्ठा होने पर डेंगू मच्छर के पनपने की आशंका होती है। बताया कि 24 हजार 415 घरों में सर्वे कर 30 हजार 742 पानी के कंटेनर की जांच की गई। कहीं भी जगह पर डेंगू का लारवा नहीं मिला। बुखार होने पर 106 लोगों की डेंगू की जांच की गई सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बताया कि जिले में 25 आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं जिसमें जिला अस्पताल गोपेश्वर में छह, उप जिला अस्पताल कर्णप्रयाग में छह, सीएचसी ज्योतिर्मठ, नंदानगर, पोखरी, थराली व गैरसैंण में दो-दो बेड और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दशोली, नारायणबगड़ और देवाल में एक-एक बेड रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें