फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला फूंका

Thu, 03 Nov 2016 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कर्णप्रयाग
विज्ञापन
कर्णप्रयाग में पूर्व सैनिक की खुदकुशी पर केंद्र सरकार का पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
पूर्व सैनिक की मौत पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को युवा कांग्रेस ने पूर्व सैनिक की मौत के मामले में मृतक सैनिक के बेटे और कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को न्यायिक अभिरक्षा में रखने को लेकर मुख्य बाजार में प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेसियों ने केंद्रीय रक्षा मंत्री और सरकार का पुतला दहन करते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग भी की।
विज्ञापन


युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवराज रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता उमा देवी चौक पर एकत्र हुए और यहां से प्रदर्शन करते हुए मुख्य बाजार तक पहुंचे। यहां हुई नुक्कड़ सभा में युवा कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन में कई खामियां हैं, लेकिन केंद्र सरकार पूर्व सैनिकों की मांग की अनदेखी कर रही है। इसके बाद रक्षा मंत्री और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन करने वालों में युवा कांग्रेस के संजय रावत, सभासद अनीता नेगी, जसवीर भंडारी, मनोज नेगी, छात्र संघ अध्यक्ष तेजेंद्र रावत, दीनदयाल सिंह रावत, ब्लाक प्रमुख राधा देवी, दुग्ध संघ अध्यक्ष राजेश्वरी नेगी, जितेंद्र कुमार, मनमोहन पुंडीर, आरएस नेगी, लखपत सगोई, आनंद सिंह और विक्रम नेगी आदि शामिल थे।

किसान और सैनिक विरोधी होने का आरोप
गैरसैंण। केंद्र सरकार को किसान और सैनिक विरोधी बताते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। पूर्व सैनिक की मौत का जिम्मेदार केंद्र की मोदी सरकार को बताते हुए कांग्रेसियों ने मुख्य चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में ध्यान सिंह शाह, धनीराम, नरेंद्र बिष्ट, सभासद विनोद नेगी, पुष्कर कोलखी, बृजमोहन राज, शिशुपाल सिंह, कमल रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें