फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारों का लोनिवि दफ्तर पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार संघ ने ई-टेंडर का विरोध कर लोनिवि कार्यालय में प्रदर्शन किया और अधिशासी अभियंता से ई-टेंडर को निरस्त करने की गुहार लगाई। ठेकेदारों ने कहा कि गैरसैंण के दूरस्थ क्षेत्र में कालीमाटी-सेरा तेवाखर्क और कोठा बैंड से तिमुलपानी-दमदड़ तक सड़क निर्माण के लिए जो टेंडर हुए हैं उसे निरस्त करके छोटे-छोटे टेंडर आमंत्रित किएजाने चाहिए। मांगे नहीं माने जाने पर ठेकेदारों ने अनशन, प्रदर्शन, चक्काजाम और सरकार का पुतला दहन करने की चेतावनी दी है। इस दौरान सुरेंद्र संगेला, हरेंद्र कंडारी, राम उप्रेती, हीरा फनियाल, बलवीर रावत, संजय बिष्ट, गोविंद सिंह, डॉ. खीम सिंह रावत, दिगंबर गौड़, अमर सिंह, लक्ष्मण सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें