फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मानदेय के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन

Fri, 16 Feb 2024 06:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
गोपेश्वर कलक्ट्रेट परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती। संवा
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बड़ी संख्या में एकजुट हुईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
कहा, मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंगनबाड़ी केंद्रों पर करेंगे तालाबंदी
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़वाल। न्यूनतम मानदेय 18000 रुपये देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर गढ़वालभर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीटू के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा और जल्द से जल्द मांगें पूरा करने की मांग उठाई। कहा, मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंगनबाड़ी केंद्रों पर तालाबंदी की जाएगी।
गोपेश्वर। पूर्वाह्न 11 बजे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकजुट हुईं और नगर के मुख्य तिराहे से कलेक्ट्रेट परिसर तक जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अभिलाषा, ब्लॉक अध्यक्ष आशा थपलियाल, सरोजनी नेगी, गीता, पूनम, उमा देवी, जमुना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नई टिहरी। यहां कार्यकर्ताओं ने सुमन पार्क से कलेक्ट्रेट परिसर तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कहा जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं आंदोलन जारी रखा जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में संगठन की जिलाध्यक्ष ममता रतूड़ी, ब्लाॅक अध्यक्ष पुष्पा सजवाण, शकुंतला बिष्ट, पूनम डोभाल, कृष्णा रावत, सरोजनी अंथवाल, सरस्वती देवी आदि शामिल रहे।
पौड़ी/थलीसैंण। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन की प्रांतीय संगठन मंत्री मीनाक्षी रावत ने कहा कि सरकार एक ओर महिला सशक्तीकरण की बात करती है लेकिन यहां महिलाओं के हितों को नजरंदाज किया जा रहा है। उन्हें बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है जिससे परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल है। इस मौके पर सीटू व कांग्रेस ने भी उन्हें समर्थन दिया। इस मौके पर अर्चना रमोला, लक्ष्मी पंवार, ज्योति, दिक्का देवी, रजनी असवाल, शांति बिष्ट, सीटू के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रावत, जिला महामंत्री देवानंद नौटियाल, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी आदि शामिल रहे।
रुद्रप्रयाग। संगठन की जिलाध्यक्ष सुनिता बत्र्वाल एवं कोषाध्यक्ष उपासना सेमवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे। कहा कि कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग से जुड़े समस्त कार्य पूरी निष्ठा से करते आ रहे हैं फिर भी मेहनताना नहीं मिल पा रहा है। इस मौके पर संगठन की जिला महामंत्री सुमन खंडूड़ी, उपाध्यक्ष कांति बिष्ट, सचिव शांति खन्ना, जिला कोषाध्यक्ष उपासना सेमवाल, सुनीता भट्ट, ब्लॉक सचिव कल्पेश्वरी आदि मौजूद रहे।

यह हैं मांगें...........

न्यूनतम मानदेय 18 हजार रुपये देने, सेवा के 15 वर्ष होने पर वरिष्ठता के आधार पर मानदेय बढ़ाने, सेवानिवृत्ति पर दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने, गोल्डन कार्ड जारी करने, मिनी आंगनबाड़ी केंद्र का उच्चीकरण करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पदोन्नति का लाभ देने की मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन



भोजनमाताओं ने निकाला जुलूस
गोपेश्वर। भोजनमाताओं ने भी कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। भोजन माताओं ने उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग उठाई। कहा कि जब तक वे राज्य कर्मचारी घोषित नहीं हो जाती, तब तक प्रतिमाह 26000 रुपये मानदेय दिया जाए। उन्होंने हर माह वेतन का भुगतान करने, दीपावली से पहले बोनस और वर्दी देने, भोजनमाताओं को न हटाने, विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या कम होने पर उन्हें समीपवर्ती विद्यालयों में समायोजित करने आदि की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उर्मिला नेगी, सचिव सुमन सहित विभिन्न विद्यालयाें की भोजनमाताएं मौजूद रहीं। भोजनमाताओं ने शिक्षा विभाग परिसर में भी प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें