फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली बाजार में भवनों का ध्वस्तीकरण रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली बाजार में लोगों की ओर से खुद कराए जा रहे भवनों के ध्वस्तीकरण को प्रशासन ने मानसून के मद्देनजर रुकवा दिया है। बाजार के व्यापारियों ने कोरोना व बरसात को देखते हुए दुकानों को शिफ्ट करने के लिए प्रशासन से दो महीने का समय मांगा था।
विज्ञापन

ऑल वेदर रोड परियोजना के लिए चमोली बाजार में भवनों का ध्वस्तीकरण होना है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने लोगों को ध्वस्तीकरण के लिए एक सप्ताह का समय दिया था। इस पर लोग खुद ही अपने भवनों को ध्वस्त करने में जुट गए थे। अपर जिलाधिकारी हेमंत वर्मा का कहना है कि एनएच को फिलहाल भवनों का ध्वस्तीकरण कार्य रोकने के लिए कहा गया है। मानसून को देखते यह फैसला किया गया है। इस संबंध में तहसील से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें