देवाल। यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग के लिए व्यापार संघ ने चौकी प्रभारी को ज्ञापन दिया। संघ ने बाजार में स्थायी रूप से पुलिस कर्मी की तैनाती की मांग की।
विज्ञापन
व्यापार संघ अध्यक्ष चंद्र सिंह रावत ने कहा कि मुख्य बाजार में 46 से अधिक गांवों से ग्रामीणों और वाहनों का आवागमन होता है लेकिन बाजार में आड़े-तिरछे वाहन खड़े होने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। मुख्यालय पर केवल एक पार्किंग है जहां बीस से तीस वाहन खड़े होते हैं। पार्किंग में वाहन खड़े न होने से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। यातायात व्यवस्था देखने के लिए पुलिस मौजूद नहीं रहती है। उन्होंने यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बाजार में पुलिस कर्मी की तैनाती की मांग की। वहीं चौकी प्रभारी ने शीघ्र यातायात व्यवस्था ठीक करने का आश्वासन दिया। संवाद