फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ओडर झूला पुल का काम शीघ्र शुरू करने की मांग

Sun, 28 Jan 2024 04:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल/कर्णप्रयाग। गढ़वाल सांसद तीरथ रावत ने ओडर, नलधूरा, मेलखेत, बोरागाड़, खेता, मानमती गांवों का भ्रमण कर जनसमस्या सुनीं। ग्रामीणों ने ओडर झूला पुल का काम शीघ्र काम शुरू करने और सड़कों की मरम्मत की मांग की। साथ ही देवाल व अन्य स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती करने, विद्यालयों में प्रधानाचार्य की तैनाती, एनसीसी खोलने, थराली-देवाल-लोहाजंग-वाण, देवाल-खेता, मानमती, नंदकेशरी-ग्वालदम सड़क की दशा सुधारने की मांग की। वहीं कर्णप्रयाग में सांसद तीरथ रावत सड़क सुरक्षा जागरूकता गोष्ठी में शामिल हुए। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से सड़कों के सुधारीकरण के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें