फाेटो
गोपेश्वर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वन्य जीवों की दहशत से निजात दिलाने के लिए वन विभाग की टीमों को गांवों में भेजने की मांग की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बदरीनाथ वन प्रभाग और केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ सर्वेश दुबे को ज्ञापन सौंपा। कहा कि जिले में कई जगहों पर वन्य जीव हमले कर रहे हैं। खासकर भालू कई मवेशियों को मार चुका है और लोगों पर भी हमले कर चुका है। लोग डर के कारण शाम के बाद घरों के बाहर नहीं निकल रहे हैं। उन्होंने पशुओं और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए शीघ्र वन विभाग की टीमों को गांवों में तैनात करने और लोगों पर हमला करने वाले वन्य जीवों को मारने की अनुमति देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सिंह, नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, महिला जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, पीसीसी सदस्य प्रमोद बिष्ट, आनंद सिंह पंवार, मुकुल बिष्ट, किशन बर्त्वाल, महिपाल रावत, प्रियांशु और धीरेंद्र गरोड़िया आदि शामिल रहे। संवाद