बैनोली गांव के ग्रामीणों ने डीएम और सीडीओ से जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत बनी पेयजल लाइन पर पानी की आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। कहा कि पेयजल आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को प्राकृतिक स्रोत से पानी लाना पड़ रहा है।
उपग्राम प्रधान धर्मसिंह रावत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल डीएम एवं सीडीओ से मिला। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत गांव में पेयजल लाइन तक नहीं बिछाई गई है। योजना गांव के घेरबूंगा तोक तक ही बनाकर छोड़ दिया गया है जिससे गांव का प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र में भी पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने जल्द योजना पूरी कर गांव में पेयजल आपूर्ति की मांग की। जल जीवन मिशन के कनिष्ठ अभियंता राहुल रुपेण ने कहा कि शनिवार को बैनोली गांव में जाकर निरीक्षण किया जाएगा। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में उर्मिला देवी, सुभागा देवी, मंदोदरी देवी, जयवीर नेगी, ज्योति सिंह, ज्ञानेंद्र खंतवाल और मदन मित्रा आदि मौजूद थे।