नारायणबगड़। मगन लाल शाह राजकीय महाविद्यालय पंती (नारायणबगड़) के समीप हाईवे पर विगत बरसात में हुए भूस्खलन का मलबा अभी तक नहीं हटाया गया है। इससे छात्र-छात्राओं और राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विवि राजवर्द्धन बुटोला, जयपाल रौतेला, नवीन नेगी, मोहित गुसाईं, आशीष बिष्ट, मयंक परिहार आदि ने बताया कि मलबे से आवाजाही के साथ ही यहां पर उड़ रही धूल से आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बीआरओ के अधिकारियों से मलबा हटाकर मार्ग दुरुस्त करने की मांग की। संवाद