फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: छूटे आपदा प्रभावितों के नाम सूची में दर्ज कराने की मांग

Tue, 04 Feb 2025 05:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन, डीएम ने जल्द जांच कराने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। दशोली ब्लॉक के ग्राम पंचायत छिनका के आपदा प्रभावितों ने पुनर्वास और मुआवजे के लिए छूटे प्रभावितों के नाम आपदा सूची में दर्ज करने की मांग की। कहा गया कि बीते 11 वर्षों से आपदा प्रभावितों को प्रशासन से कोई मदद नहीं मिल पाई है। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। डीएम ने छूटे आपदा प्रभावितों की जल्द जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा गया कि छिनका में भोटिया जनजाति के ग्रामीण रहते हैं। ग्रामीण छह माह तक जिले के सीमावर्ती गांवों में रहते हैं जबकि शीतकाल में छिनका गांव में रहते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 की आपदा में कई लोग प्रभावित हुए। इसके बाद गांव में आपदा प्रभावितों की जो सूची जारी की गई थी उसमें कई प्रभावित परिवारों को छोड़ दिया गया। तब से छूटे आपदा प्रभावित सरकारी मदद की गुहार लगा रहे हैं। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने ग्रामीणों की मांग पर शीघ्र कार्रवाई कर प्रभावित क्षेत्र में आपदा प्रभावितों की जांच के निर्देश दिए। इस मौके पर दिनेश हिंदवाल, यशवंत हिंदवाल, बेलमती देवी, प्रदीप, विजय, जितेंद्र, भारत भूषण, भगत सिंह, नैन सिंह नेगी, पार्वती देवी, चंद्रमती देवी, हरीश और लक्ष्मण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें