जोशीमठ। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने प्रदेश सरकार से जोशीमठ में कृषक मेला आयोजित कराने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि यदि यहां पर कृषक मेला आयोजित होता है तो स्थानीय उत्पादों को देश-विदेश में नई पहचान मिलेगी। किशोर पंवार ने कहा कि सीमांत क्षेत्र के नीती घाटी में नीती, गमशाली, झेलम, मलारी, तपोवन, रैणी, कैलाशपुर आदि गांवों में सेब, अखरोट, राजमा, आलू, खुमानी आदि का अच्छा उत्पादन होता है लेकिन प्रचार-प्रसार और ब्रांडिंग के अभाव में उत्पादकों को उचित लाभ नहीं मिल पाता है। संवाद