फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: देवाल बाजार में पीएनबी की शाखा खोलने की मांग

Fri, 11 Oct 2024 04:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम को ज्ञापन भेजकर देवाल में पीएनबी की शाखा खोलने की मांग की। कहा कि ब्लाॅक के अंतर्गत एसबीआई की एकमात्र शाखा है और यहां 20 हजार से अधिक खाते हैं। राष्ट्रीकृत बैंक की एकमात्र शाखा होने के कारण उपभोक्ता परेशान हैं। हरमल, सौरीगाड़, पिनाउं, रामपुर, तोरती आदि गांवों से लोग 10 से 20 किलाेमीटर पैदल चलकर बैंक पहुंचते हैं लेकिन भीड़ होने के कारण लोगों का काम समय से नहीं हो पाता है। पर्यावरण सुरक्षा संघर्ष वाहिनी के अध्यक्ष गोविंद सोनी, इंद्र सिंह राणा, सुरेश कुनियाल, ललित मिश्रा, देवराम बर्मा ने सीएम से यहां पीएनबी की शाखा खोलने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें