गोपेश्वर। दशोली ब्लॉक के ग्रामीणों ने बदरीनाथ हाईवे पर स्थित मैठाणा में राजकीय एलोपैथिक अस्पताल खोलने की मांग की। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। पलेठी की प्रधान दीपा देवी, मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जसवंत लाल, ठेली मेड के प्रधान रोशन, सेमडुंग्रा के प्रधान राजेश आदि ने कहा कि इस क्षेत्र में मैठाणा, पलेठी, सैकोट, सेमडुंग्रा सहित अन्य गांव जुड़े हुए हैं लेकिन क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा का अभाव है। ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए नंदप्रयाग या चमोली बाजार आना पड़ता है जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद