देवाल। ब्लॉक के राजकीय इंटर काॅलेज सवाड़ को क्लस्टर विद्यालय बनाने की मांग के लिए अभिभावक संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। सवाड़ की प्रधान आशा धपोला, जिपंस बलवीर राम, पीटीए अध्यक्ष सोबन सिंह खत्री, आलम सिंह, धन सिंह, नंदन सिंह, बलवंत सिंह, चंदन सिंह, भरत सिंह आदि ने बताया कि सैनिक बाहुल्य गांव सवाड़ जूनियर हाईस्कूल के जीर्ण-शीर्ण भवन में संचालित हो रहा है। विद्यालय के प्रयोगशाला के पास भू-धंसाव से खतरा बना है। घेस इंटर कॉलेज को इस क्षेत्र का क्लस्टर विद्यालय बनाया गया जो काफी दूर है। ग्रामीणों ने कहा कि सवाड़ सैनिक बाहुल्य गांव है। सवाड़ इंटर कॉलेज में बच्चाें के पढ़ने की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पढ़ाई बाधित हो रही है। संवाद