एसबीआई की एटीएम मशीन अक्सर खराब होने से दूर दराज के लोगों को पैसे निकालने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धर्म सिंह रावत, देवेंद्र नेगी, दलीप नेगी, मनमोहन सिनवाल, त्रिलोक सिंह, फते सिंह, संजय नेगी, राकेश गिरी ने पीएनबी के प्रबंधक को ज्ञापन देकर पीएनबी का एटीएम लगाने की मांग की। वहीं, एसबीआई के शाखा प्रबंधक ने कहा कि एटीएम मशीन का कार्ड रीडर खराब है। जल्दी ही इसे ठीक करा दिया जाएगा।