फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ज्योतिर्मठ को केंद्रीय सूची में शामिल करने की मांग

Tue, 10 Feb 2026 04:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ को केंद्रीय सूची में शामिल करने की मांग
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। ज्योतिर्मठ विकास खंड को केंद्रीय सूची में शामिल करने के लिए पैनखंडा विकास संघर्ष समिति ने आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। बताया इस संबंध में न्याय पंचायत स्तर पर ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। सोमवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में समिति के अध्यक्ष भरत सिंह कुंवर ने कहा कि ज्योतिर्मठ विकास खंड को केंद्रीय सूची में शामिल न करने पर लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। इसके लिए समन्वयक समिति का गठन भी किया गया है। कहा, मुख्यमंत्री को अपनी मांग के संबंध में ज्ञापन भेजा जाएगा। इसके बाद 27 फरवरी को ज्योतिर्मठ में एक विशाल रैली आयोजित कर जन आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह, ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी, प्रधान संगठन के अध्यक्ष मोहन बैजवाल, भगवती प्रसाद नंबूरी, राकेश भंडारी, कुशल कम्दी, अजीतपाल रावत, सुखदेव बिष्ट, समीर डिमरी, प्रवेश डिमरी, प्रकाश नेगी, जयप्रकाश भट्ट, बलवीर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें