देवाल। विकासखंड के ल्वाणी गांव में पेयजल आपूर्ति अनियमित बनी है जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीण मान सिंह बिष्ट ने कहा कि ल्वाणी गांव में कभी एक तोक तो कभी दूसरे तोक में पानी नहीं आता। शिकायत के बाद भी विभाग समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। गांव के कोकिना तोक में सबसे अधिक समस्या हो रही है। लोगों ने जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। वहीं जल संस्थान के जेई अंशुल कपरवाण ने कहा कि लाइन की जांच कर जल्द समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। संवाद