फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ग्वालदम-वाण सड़क बीआरओ को सौंपने की मांग

Thu, 23 Oct 2025 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

देवाल। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से लोनिवि सड़क ग्वालदम-नंदकेशरी-देवाल-वाण सड़क को शीघ्र सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को सौंपने की मांग की और ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

लाटू देवता मंदिर समिति के अध्यक्ष कृष्णा सिंह, गो संरक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष खिलाप सिंह बिष्ट, आनंद बिष्ट, कृष्णा सिंह बिष्ट और भाजपा मंडल महामंत्री दर्शन सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्रालय से अक्तूबर 2024 में चमोली जिले के अंतर्गत ग्वालदम-नंदकेशरी-देवाल-वाण-तपोवन 99.2 किमी सड़क को स्वीकृत मिली थी। ग्वालदम-नंकेशरी-देवाल-वाण करीब 60 किमी सड़क लोनिवि से सीमा सड़क संगठन को हस्तांतरण होनी थी। बीआरओ ने 2024 में इस सड़क का सर्वे भी किया था और हस्तांतरण की कार्रवाई भी शुरू हुई थी। मगर एक साल बाद भी यह सड़क बीआरओ को हस्तांतरित नहीं हो पाई है। जनप्रतिनिधियों ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा के माध्यम से कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी को भेजे ज्ञापन में लोनिवि की इस सड़क को शीघ्र सीमा सड़क संगठन को सौंपने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें