पर्वतीय शिल्पकार कल्याण सभा ने उत्तराखंड की लोक कला के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों को देखते हुए जोशीमठ के प्रेम हिंदवाल को पद्मश्री सम्मान देने की मांग उठाई। सभा के अध्यक्ष गिरीश आर्य, बचन लाल टम्टा, सुरेंद्र पोखरियाल, दिलीप आर्य, मदन लाल टम्टा, जीडी हिंदवाल, शुक्रू लाल आदि ने इस संबंध में मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। कहा कि प्रेम हिंदवाल गांव से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर लोक कला के तहत लोकगीत, लोकनृत्य व पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल-दमाऊं और लोक कला के प्रचार में लगे हैं।