तहसील कर्णप्रयाग के ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में लोग बंदरों और भालुओं से परेशान हैं। सेनू, चमोला, नैणी, नौटी, उमट्टा, सिरोली, कालेश्वर, सांकरी, पाडली, फलोटा, कुनेथ, नंदासैंण, कंडारा आदि गांवों के लोगों ने वन विभाग व नगर पालिका से बंदरों को पकड़ने की मांग उठाई। साथ ही भालुओं से निजात दिलाने को भी कहा। महिपाल नेगी, अशोक कुमार, संजय हटवाल, केपी सती, बृजेश बिष्ट, दिनेश थपलियाल, कालिका सिर्सवाल, बीरेंद्र कुमार, दिनेश गिरी, अनूप चौहान आदि ने कहा कि गांवों में प्रवासियों ने मेहनत से खेतीबाड़ी कर सब्जी व अन्य फसल उगाई है, लेकिन बंदर मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। भालू भी गांवों की तरफ आ गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भालू अभी तक कई लोगों को घायल कर चुका है। एसडीएम वैभव गुप्ता ने कहा कि वन विभाग व नगर पालिका के अधिकारियों को समस्या के निराकरण के लिए कहा गया है।