फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: वन्य जीवों की दहशत से निजात दिलाने की मांग

Sat, 29 Nov 2025 03:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी। विकासखंड पोखरी में वन्य जीवों के हमलों से लोग भयभीत हैं। वहीं वन्य जीव फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी को ज्ञापन भेजकर स्थायी समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव से लेकर बाजारों तक वन्य जीव ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं जिससे लोग अब खेती करना छोड़ रहे हैं। पहले तो यहां बंदर, लंगूर और सुअरों की दहशत थी मगर अब भालू से भी दहशत है। लोग खेतों में जाने से डर रहे हैं। ज्ञापन भेजने वालों में किमोठा के प्रधान हरिकृष्ण किमोठी, कुजासू की प्रधान ममता चौहान, कांडर्ठ चंद्रशिला के प्रधान भगत भंडारी, तोणजी के प्रधान राजेश्वरी देवी, गजेंद्र नेगी, गोपाल पंवार, शिवराज राणा, मातबर सिंह आदि शामिल रह। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें