फोटो
कर्णप्रयाग। नगर में कनखुल टैक्सी स्टैंड के पास बिजली के दो पोल तिरछे होने से कभी भी गिर सकते हैं। बीरेंद्र कुमार व दिनेश थपलियाल ने कहा कि पिछले दिनों बारिश के दाैरान बदरीनाथ हाईवे पर एनएच का पुश्ता टूटा था। मलबा गिरने व भूस्खलन होने से पोल झुक गए हैं। एसे में कभी भी पोल गिरकर हादसा हो सकता है। उन्होंने उर्जा निगम से जल्द दोनों तिरछे हो चुके पोलों को बदलने की मांग उठाई है। संवाद