फोटो
देवाल/कर्णप्रयाग। प्रधान संघ ने सरकार से पंचायतों का कार्यकाल दो वर्ष बढ़ाने की मांग की। प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, प्रधान उर्वीदत्त जोशी, भवानी दत्त, सरोज बागड़ी ने सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि वर्ष 2019 में पंचायत चुनाव हुए थे। पंचायतों के गठन होने के बाद दो वर्ष कोरोनाकाल के कारण पंचायतों की सामान्य बैठक भी नहीं हो पाई और पंचायतों का काम ठप रहा। ज्ञापन में हरिद्वार जिले के साथ सभी 13 जिलों के चुनाव एक साथ कराने की मांग की गई। वहीं कर्णप्रयाग में पंचायत प्रतिनिधियों और प्रधान संघ के सदस्यों ने बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा और पंचायतों का कार्यकाल दो साल तक बढ़ाने की मांग की है। कहा कि प्रधानों का कार्यकाल इस साल के अंत में समाप्त हो रहा है। ज्ञापन देने वालों में संघ के अध्यक्ष सुशील खंडूड़ी, गीता देवी और क्षेत्र पंचायत सदस्य संगीता देवी आदि मौजूद थे। संवाद