ब्लाक के ग्राम प्रधानों ने सभी प्रधानों को कोरोना वॉरियर्स घोषित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ग्राम प्रधानों ने कहा कि पिछले साल उन्होंने कोरोना संक्रमण के दौरान सरकार का पूरा साथ दिया था। इस साल भी वह हरसंभव मदद के लिए तैयार हैं। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों को कोरोना का टीका लगवाने, ग्राम प्रधानों का बीमा कराने, कोविड में मदद के दौरान किसी के साथ कोई हादसा हो जाता है तो परिवार को आर्थिक मदद देने, दस हजार रुपये मानदेय देने आदि की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह राणा, नवीन राणा, मधुसूदन किमोठी, संतू रावत, महावीर सिंह, प्रेम सिंह, सज्जन सिंह, देवेंद्र लाल, मुकेश नेगी और प्रदीप बर्तवाल आदि शामिल थे।