फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: केवर गांव को मार्ग से जोड़ने की मांग

Sun, 22 Sep 2024 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। ब्लॉक मुख्यालय से सटे ग्राम पंचायत केवर को मार्ग से जोड़ने की मांग को लेकर ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज से भेंट की और ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सड़क निर्माण की स्वीकृति के बाद भी नारायणबगड़ ब्लॉक की सबसे नजदीकी ग्राम पंचायत केवर मार्ग से नहीं जुड़ पाया है। नारायणबगड़ बाजार में पार्किंग की उचित व्यवस्था भी नहीं है जिससे अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। देहरादून भाजपा के जिला मंत्री सुरेंद्र कनेरी ने महाराज को बताया कि मार्ग के अभाव में ग्रामीणों को कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। सतपाल महाराज ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ग्राम केवर के दर्शन सिंह, सुनील रावत और कुलदीप नेगी समेत कई लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें