थराली। सूना, थराली और देवलग्वाड़ सहित छह से अधिक गांवों के ग्रामीणों ने प्राणमति नदी पर बैली ब्रिज बनाने की मांग की।
ग्रामीणों ने कहा कि बीते वर्ष अगस्त माह में प्राणमति नदी में पानी बढ़ने पर पुल बह गया था। इसके बाद से यहां ग्रामीणों ने पत्थर और लकड़ी की बल्लियां डालकर पुलिया बनाई जिससे हल्के वाहन गुजर रहे हैं और पैदल आवाजाही हो रही है। मगर अब फिर से प्राणमति नदी में पानी बढ़ने लगा है। सूना के ग्राम प्रधान कैलाश देवराड़ी, देवलग्वाड़ के हरेंद्र सिंह, नरेश देवराड़ी, प्रदीप जोशी, नंदा बल्लभ, भवानी दत्त आदि ने कहा कि यदि यहां अस्थायी पुलिया बह गई तो थराली से सूना, देवगलग्वाड़, पैनगढ़ आदि गांवों की पांच हजार से अधिक की आबादी घरों में ही कैद हो जाएगी। उन्होंने जल्द यहां बैली ब्रिज बनाने की मांग की। वहीं लोनिवि के ईई दिनेश मोहन गुप्ता ने बताया कि यहां के लिए बैली ब्रिज मंगाया गया है। संवाद