फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: आदिबदरी में विश्राम स्थल बनाने की मांग

Sun, 13 Apr 2025 07:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
आदिबदरी। चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा, सुगमता व सुविधा को देखते हुए आदिबदरी मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष विजयेश नवानी ने आदिबदरी में भी विश्राम स्थल बनाने की मांग की। कहा कि यात्रियों के लिए सरकार की ओर से इस बार हरिद्वार, ऋषिकेश, ब्यासी, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग, हर्बटपुर, विकासनगर, बड़कोट और भटवाड़ी में विश्राम स्थल बनाए गए हैं। जबकि नैनीताल-कर्णप्रयाग राजमार्ग पर सरकार की ओर से एक भी विश्राम स्थल नहीं बनाया गया है। आदिबदरी मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष विजयेश नवानी का कहना है कि यात्री बड़ी संख्या में इस रूट से बदरीनाथ और केदारनाथ जाते हैं। साथ ही कुमाऊं से हेमकुंड साहिब जाने वाले यात्रियों का भी यही रूट है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए आदिबदरी को भी विश्राम स्थल बनाए जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें