फोटो
देवाल। क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रशासन से फेरी वालों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की। ल्वाणी गांव के भूपेंद्र सिंह आदि ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भेजा। बताया कि ल्वाणी, ताजपुर, कांडेई आदि गांवों में फेरी वाले जाकर ठगी कर रहे हैं। फेरी वालों की ओर से कई महिलाओं से सोने के जेवरात के सफाई के नाम पर ठगी की गई। उन्होंने प्रशासन से फेरी वालों को गांव में आने की अनुमति नहीं देने की मांग की। उन्होंने क्षेत्र के सभी ग्रामीणों से गांव में अंजान व्यक्ति व फेरी वालों को नहीं घुसने देने की अपील की। संवाद