गोपेश्वर। थालाबैड़ के जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह राणा ने पोखरी क्षेत्र के गांवों में नियमित रसोई गैस सिलिंडर के वितरण की व्यवस्था की मांग की। उन्होंने इंडेन गैस नागनाथ पोखरी के प्रबंधक को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि गोदी गिंवाला, ब्राह्मणथाला, ताली, कंसारी, थालाबैड़, नौठा, सटियाना आदि गांवों में रसोई गैस की सप्लाई नहीं होती है जिससे ग्रामीणों को सिलिंडर भराने के लिए करीब चार किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश निर्धन परिवार रहते हैं। ग्रामीणों को गैस सिलिंडर ले जाने या लाने में आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में शीघ्र रसोई गैस वितरण की व्यवस्था शुरू करने की मांग उठाई। इस मौके पर बलराम नेगी और बीरबल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद