डॉक्टर नियुक्त करने की मांग
कर्णप्रयाग। यूकेडी युवा मोर्चा के सदस्यों ने सीएचसी व ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग उठाई है। सीएम को ज्ञापन देकर कहा कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन नियमित रूप से चलाई जाए, शिशु रोग विशेषज्ञ व ईएनटी विशेषज्ञों की नियुक्ति की जाए। युवाओं ने कहा कि अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट मशीन खराब है, जिससे लोगों को रुद्रप्रयाग, गोपेश्वर व श्रीनगर जाना पड़ता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आकाश पुजारी, अंकित खंडूड़ी, मनीष कुमार नरेंद्र कुमार, राहुल, विपिन दीपक, विनोद आदि थे।