फोटो
गोपेश्वर। चमोली जिले के मेडिकल कॉलेज की स्थापना मैठाणा में करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने थराली विधायक भूपाल राम टम्टा से भेंटकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। लोगों ने कहा कि मैठाणा में यदि मेडिकल कॉलेज स्थापित होता है तो इसका स्थानीय लोगों के साथ ही चारधाम यात्रा पर पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों को फायदा पहुंचेगा।इसके साथ ही मैठाणा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग भी की गई। विधायक ने ग्रामीणों की मांग को प्राथमिकता के साथ शासन के सम्मुख रखने का आश्वासन दिया। इस मौके पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन चमोली के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल, सुरेंद्र खंडूड़ी, महेंद्र मिश्रा और सदानंद मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद