कर्णप्रयाग। जिठाईं देवी मंदिर परिसर कनखुल में कपीरी संघर्ष समिति की बैठक में कपीरी क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान क्षेत्र की लंबित सड़कों का निर्माण जल्द शुरू करने की मांग की गई।
समिति के अध्यक्ष खिलदेव सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने नैनीसैंण सड़क पर कर्णप्रयाग पालिका की ओर से मवानी गदेरे में कूड़ा डंपिंग जाेन का विरोध किया। वहीं सिमली-बणसोली-कुंडडुंग्रा, ग्वाड-डिडोली-तोल्यों, मोली-गनोली मार्ग का निर्माण, खत्याडी-बगोली मार्गों के सुधारीकरण की मांग की। यही नहीं सिमली श्मशान घाट के बदहाल रास्ते की मरम्मत की मांग भी उठी। इस दौरान आगामी 30 मार्च से राजराजेश्वरी मां उमा शंकरी मंदिर कर्णप्रयाग में चैत्र नवरात्र के आयोजन को लेकर भी चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि मंगलवार 26 मार्च को मां उमा शंकरी मंदिर प्रांगण में कपीरी क्षेत्र की बैठक होगी। बैठक में महामंत्री महिपाल नेगी, नरेंद्र भंडारी, उपाध्यक्ष भगवान कंडवाल, नरेंद्र तोपाल, संजय कंडवाल, बृजेश बिष्ट, राकेश नेगी, गोविंद कंडवाल और महिपाल तोपाल आदि उपस्थित थे। संवाद