फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान के लिए प्रदर्शन

Wed, 24 Feb 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
डुंग्री ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत पंजीकृत 20 श्रमिकों के श्रमांश का भुगतान न होने पर उन्होंने ब्लाक कार्यालय पर सांकेतिक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


श्रमिकों ने कहा कि कार्य पूरा होने के एक साल बाद भी मजदूरी का भुगतान नहीं हो पाया है। बीडीओ को सौंपे ज्ञापन में अनिल उनियाल, दीपक सती, महिला मंगल दल की मंजू देवी, रामेश्वरी देवी, सुनीता देवी, रेखा सती और प्रभा देवी आदि ने कहा यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो श्रमिक अन्य ग्रामीणों के सहयोग से उग्र आंदोलन करेंगे।

बीडीओ टीआर शर्मा ने बताया कि संबंधित श्रमिकों को बैंक खाता नंबर दिए जाने की बात कही गई है, जिसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें